नव संवत्सर पर निकली प्रभातफेरी, सैकड़ों लोग हुए शामिल


बांका : भारतीय नव संवत्सर की वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय में बुद्धवार को भव्य प्रभातफेरी का आयोजन किया गया. इसमें सैकड़ों मोटर साईकिल सवार शामिल हुए. उन्होंने पक्तिबद्ध होकर चांदन दुर्गा मंदिर से यह प्रभात फेरी निकाली जो चांदन बाजार से चल कर पांडेडीह से बियाही होकर झारखण्ड सीमा से कांवरिया पथ होकर इनारावरण तथा चांदन बाजार से वापस दुर्गा मन्दिर पहुंची जहां इसका समापन हो गया.

यह कार्यक्रम पहली बार होने के कारण बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से भी मोटर साईकिल सवार इसमें शामिल हुए. सभी मोटर साईकिल में भगवा झंडा और जय श्रीराम की पट्टी शामिल लोगों के माथे पर लगी थी.

इस प्रभातफेरी को देखने के लिए अपने घरों की छतों पर और सड़क किनारे महिला और बच्चों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी. इस कार्यक्रम में प्रिंस वर्णवाल, दिलीप शर्मा, विक्रम, हरेकृष्ण पांडेय, ओम प्रकाश, मिलन, तुसार, मिंटू, संदीप, मुकेश, नन्दन, जागेश्वर, जयकान्त, राजेश, शिबू, निशिकांत, सुनील, डब्लू, तरुण, अर्पित राजू आदि शामिल थे.
Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :