भारी छूट को इग्नोर कर अपनी तिजोरी भर रहे बाइक डीलर्स
बांका : प्रदूषण संबंधी कारणों से दोपहिया वाहनों की कीमतों में भारी छूट बांका में बेमानी साबित हो रही है. दरअसल बांका सहित जिले भर के बाइक डीलर्स भारी छूट की आड़ में अपनी तिजोरी भरने की फिराक में हैं. कई कंपनियों के डीलर घोषित आधिकारिक छूट की जगह आधे से भी कम छूट देने की बात कह रहे हैं. उस पर तुर्रा यह कि वे खरीदार के नाम से गाड़ी भी देने को राजी नहीं हैं. वे अपने परिवार के किसी सदस्य के नाम से गाड़ी बुक करने की बात कह रहे हैं. ऐसे में अंततः खरीदार ठगे जाएंगे यह निश्चित है..
इसलिए कोई भी डील पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद और सोच समझकर ही करें तो बेहतर...

Post A Comment
No comments :